उरई। झांसी जीआरपी सीओ सलीम खान ने मंगलवार को जीआरपी थाना का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसओ हेमंत सोलंकी कहा कि यात्रियों से शिकायत मिली है कि थाने कुछ पुलिस कर्मी ड्यूटी दौरान अभद्र व्यवहार करते हैं, जिससे विभाग की छवि खराब होती हैं। उन्होंने ऐसे कर्मियों की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
जांच में आरोप सही मिलने पर उन पर कार्रवाई की जाएगी। ट्रेनों में एस्कॉर्टिंग कर रहे कर्मियों से रात के समय यात्री सुरक्षा और रेल सुरक्षा के लिए कहा। ट्रेनों के आवागमन के समय प्लेटफॉर्म ड्यूटी कर रहे कर्मियों को हिदायत दी कि अगर उनकी ड्यूटी में किसी प्रकार की घटना होती है तो उनकी जिम्मेदारी होगी। रात में सर्कुलेटिंग एरिया से लेकर प्लेटफार्म पर गश्त किया जाए। अगर कोई संदिग्ध मिलता है तो उससे पूछताछ की जाए। हाल ही जेल से छूटे हुए अपराधियों का रिकॉर्ड का अवलोकन करके उन पर नजर रखी जाए।निरीक्षण के दौरान सब इंस्पेक्टर प्रेम कुमार कनौजिया, राकेश द्विवेदी, अजीत कुमार मौजूद रहे। (संवाद)