उरई। कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिमरिया निवासी एक वृद्ध की रिनिया रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिमरिया निवासी विजय कुशवाहा (63) सोमवार सुबह घर से गुटका लेने के लिए निकले थे। परिजनों के अनुसार वह किसी तरह उरई स्थित रिनिया रेलवे फाटक तक पहुंच गए। शाम के समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। बेटे लोकेंद्र ने बताया कि उनके पिता काफी समय से मानसिक बीमारी से पीड़ित थे। इसी वजह से वह अकेले घर से निकल गए थे और रास्ता भटककर उरई पहुंच गए।
सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।