फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस हमला करने के आरोप में छह पर रिपोर्ट

Wed, 05 Jul 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुठौंद में मंगलवार देर शाम पुलिस जीप पर हमलाकर आरोपियों को छुड़ाने के मामले में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि दो दिन पहले ट्रक चालक के साथ हुई पांच हजार की लूट के मामले में मंगलवार देर शाम पुलिस क्षेत्र के ही श्याम बिहारी को पकड़कर थाने ले जा रही थी। बीच रास्ते में ही श्याम बिहारी के भाई सत्यवीर ने अपने साथियों के साथ पुलिस पर हमला कर दिया था।

सिपाहियों के साथ मारपीट कर उनकी वर्दी तक फाड़ दी थी। इस दौरान श्याम बिहारी तो भाग निकला था लेकिन पुलिस ने सत्यवीर को पकड़ लिया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि सत्यवीर व श्यामबिहारी के अलावा चार अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एसआई की ओर से पुलिस पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश के लिए उनके नाते रिश्तेदारों के घरों पर भी दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें