फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस दफ्तर पर ताला लगा दिया धरना

Tue, 04 Jul 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
तालाबंदी करते वित्तविहीन शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मानदेय खत्म करने से माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक खफा हैं। योगी सरकार के इस फैसले के विरोध में शिक्षकों ने सोमवार को डीआईओएस कार्यालय पर तालाबंदी कर धरना दिया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया।
विज्ञापन


माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक मानदेय की मांग को लेकर कई साल से संघर्ष कर रहे हैं। उनके आंदोलन के दबाव पर सपा सरकार ने वित्तविहीन शिक्षकों को एक हजार रुपये मानदेय देने की घोषणा की थी। वित्तविहीन शिक्षकों का दावा है कि योगी सरकार ने इस मानदेय को खत्म कर दिया है। इससे पूरे प्रदेश के माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षकों में आक्रोश है। सोमवार को माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के मंडल अध्यक्ष दीपक पांडे और प्रधान महासचिव अशोक राठौर के नेतृत्व में दर्जनों शिक्षक डीआईओएस कार्यालय पहुंचे।

कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगाकर बाहर धरने पर बैठ गए। सरकार के खिलाफ नारेबाजी के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। इसमें बताया कि प्रदेश के लगभग ढाई लाख वित्तविहीन शिक्षक रोजी होते हुए भी रोटी को मोहताज हैं। चेतावनी दी कि पूर्व सरकार के फैसले को लागू न किया गया तो ढाई लाख शिक्षक सड़कों पर उतरेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण त्रिपाठी, संतोष कुमार, हरिश्चंद्र शाक्यवार, दिलीप कुमार गुप्ता भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें