फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: यात्री की तहरीर पर बस मालिक, चालक व हेल्पर पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। डंपर को ओवरटेक करते समय तेज रफ्तार बस खाई में गिर गई थी। हादसे में 22 लोग घायल हो गए थे। बस पर करीब 51 चालान होने के बाद भी वह आसानी से सड़क पर फर्राटा भर रही थी। मंगलवार को कानपुर देहात के यात्री की तहरीर पर पुलिस ने बस मालिक, चालक व हेल्पर पर रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कानपुर के फजलगंज से रविवार की रात एक स्लीपर बस सूरत की ओर जा रही थी। बस ने कानपुर देहात के भोगनीपुर से सवारियां बैठाना शुरू किया। इसके बाद कालपी और जोल्हूपुर मोड़ से करीब साठ सवारियां बस में बैठा ली थीं। जैसे ही बस उसरगांव के पास पहुंची आगे जा रहे डंपर को ओवरटेक करने के चक्कर में चालक संतुलन खो बैठा और बस खाई में गिर गई थी। हादसे में 22 यात्री घायल हो गए थे।
पुलिस ने सभी को मेडिकल कॉलेज भिजवाया था। इस मामले में मंगलवार तक पुलिस के पास कोई नहीं पहुंचा है। पुलिस बस को कब्जे में लिए है। मंगलवार को यात्री कानपुर देहात के थाना रूरा के दलगांव निवासी दीपू कुशवाहा की तहरीर पर पुलिस ने बस मालिक, अज्ञात चालक व हेल्पर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि यात्री की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें