फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नशे में धुत युवक ने तालाब में लगाई छलांग, लोगों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। थाना क्षेत्र के रैला गांव निवासी परशुराम (28) ने सोमवार की रात शराब के नशे में धोबीपुरा मोहल्ले में स्थित तालाब में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद अनीश, रहीस, किशन समेत अन्य मोहल्लेवासियों ने किसी अनहोनी की आशंका से तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को बाहर निकाला। उसे सीएचसी ले गए, जहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। थाना प्रभारी प्रभात सिंह ने बताया कि युवक नशे की हालत में तालाब में कूद गया था। मोहल्ले के लोगों और पुलिस के संयुक्त प्रयास से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, फिलहाल युवक की हालत सामान्य है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें