फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन वितरण में गड़बड़ी करने पर कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। सरकारी राशन की दुकान से अनाज वितरण में घोटाला करने वाले कोटेदार के खिलाफ उरई पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन

शासन द्वारा प्रॉक्सी के माध्यम से वितरण किए जा रहे अनाज पर नजर रखी जा रही है। गिधौसा निवासी कोटेदार संतोष कुमार को नगर में खंडेराव स्थित राशन की दुकान अटैच की गई थी, जिसमें अक्तूबर के राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायतें मिलने पर जिलाधिकारी द्वारा सप्लाई इंस्पेक्टर कमल सिंह कालपी व याकूब हसन कोंच को राशन की दुकान की जांच सौंपी गई। सप्लाई इंस्पेक्टरों द्वारा की गई जांच में दुकान में स्टॉक रजिस्टर के सापेक्ष लगभग साढ़े 18 क्विंटल गेहूं व 10 क्विंटल चावल कम मिला। सप्लाई इंस्पेक्टर द्वारा दी गई जांच आख्या पर डीएम ने पूर्ति निरीक्षक उरई अजीत सिंह को उक्त मामले में कोटेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। पूर्ति निरीक्षक अजीत सिंह ने कोटेदार संतोष के खिलाफ प्रॉक्सी में फर्जीवाड़ा एवं फर्जी अंगूठा लगाकर खाद्यान्न का घोटाला किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें