कोंच। खाद की अवैध तरीके से बिक्री करने के आरोप में कोंच के एक खाद विक्रेता पर उपजिला कृषि अधिकारी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उप जिला कृषि अधिकारी पुष्कर दीक्षित ने कोतवाली कोंच को तहरीर देकर बताया कि उर्वरक की नियमित आपूर्ति एवं वितरण की समीक्षा के दौरान पाया गया कि 1 अप्रैल से 20 अगस्त के बीच मेसर्स किसान समृद्धि केंद्र कोंच के विक्रेता द्वारा अलग-अलग तिथियों में 37 किसानों को एक समान अनुपात में यूरिया बेची। इसमें एक किसान झांसी का भी शामिल है।
स्थलीय निरीक्षण में जब खाद विक्रेता कल्याण सिंह निवासी ग्राम फुलैला से किसानों के जोत आधार दिखाने को कहा गया तो वह बगलें झांकने लगा। जब स्टॉक देखा गया तो पॉश मशीन में 70.92 मीट्रिक टन यूरिया दिखाई दे रही है जबकि मौके पर स्टॉक शून्य था। जिससे साफ है कि दुकानदार ने खाद का विक्रय कालाबाजारी में किया है। इस पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। (संवाद)