फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन : युवक ने पिता के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच/पहाड़गांव। कैलिया थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव में मंगलवार दोपहर एक युवक ने अपने पिता के सिर में कुल्हाड़ी मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। बचाने पहुंची मां को भी मरणासन्न कर दिया। परिजनों ने बताया कि युवक मानसिक रूप से कमजोर है। उसे कमरे में बंद कर भोजन-पानी दिया जाता था। कुछ दिनों से पिता उसे कमरे से बाहर निकालना शुरू किए थे। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन




जैतपुरा गांव निवासी मुन्नालाल राठौर (60) मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे घर के बाहर कच्चा चबूतरा बना रहे थे। इसी दौरान उनका बड़ा बेटा सुनील (25) घर के अंदर से कुल्हाड़ी लेकर आया और पिता के सिर पर एक के बाद एक हमले करने लगा। पति की चीख सुनकर पत्नी मालती बचाने पहुंचीं तो सुनील ने उन पर भी हमला कर दिया। हमले से घायल मुन्नालाल की मौके पर मौत हो गई, जबकि मालती गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं।

वारदात की सूचना परिजनों ने गांव के चौकीदार शिवचरण को दी। उन्होंने कैलिया थाने में सूचना दी। सीओ शैलेंद्र कुमार बाजपेयी व कैलिया थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने परिजनों से पूछताछ की। फील्ड यूनिट की टीम भी बुला ली गई, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन




परिजनों ने बताया कि मुन्नालाल के दो पुत्र सुनील व हरभजन हैं। बड़ा बेटा सुनील कुछ सालों से दिमागी रूप से बीमार चल रहा है। उसका ग्वालियर में इलाज चल रहा है। वह किसी पर भी हमला कर देता है। इससे परिजन उसे कमरे में बंदकर या हाथ-पैर बांधकर खाना दिया करते हैं। 15 दिन पहले से ही पिता उसे घर से बाहर निकलना शुरू किए थे। मंगलवार को वह घर में रखी कुल्हाड़ी पा गया और पिता की हत्या कर दी। जानकारी पर एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार मौके पर पहुंचे और जांच की।

-



आरोपी मानसिक रूप से कमजोर है। उसका इलाज चल रहा है। परिजन उसे कमरे में बंद रखते थे, लेकिन कुछ दिन से उसे घर से बाहर निकालने लगे थे। उसे हिरासत में लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


- डॉ. दुर्गेश कुमार, एसपी, जालौन




फोटो 34- मुन्ना राठौर की फाइल फोटो। स्रोत परिजन



फोटो 35- घटना के बाद रोते बिलखते परिजन। संवाद



फोटो 36- घटना स्थल पर जांच पड़ताल करते एसपी व सीओ। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें