फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: प्रतिनिधि का तमगा हटवाओ, बयान से कोंच की राजनीति में हलचल तेज

विज्ञापन
फोटो-14-एमएलसी प्रतिनिधि को तलवार भेंट करते उनके समर्थक। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कोंच। झांसी-ललितपुर-जालौन निकाय क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन के प्रतिनिधि एवं पति आरपी निरंजन के एक बयान ने स्थानीय राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। बुधवार को अपने जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि दस साल से प्रतिनिधि के तौर पर काम कर रहा हूं, कब तक प्रतिनिधि कहलाऊंगा, अब तो यह प्रतिनिधि हटवाओ।
विज्ञापन

उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में खुद के लिए दावेदारी की जमीन तैयार कर रहे हैं। तिरुपति गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नगर इकाई के पदाधिकारी, अधिवक्ता, शिक्षक, सभासद और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अपने संबोधन में आरपी निरंजन ने भावुक अंदाज में कहा कि उनकी पहचान अब तक केवल प्रतिनिधि के रूप में रही है, लेकिन अब वह अपनी अलग पहचान चाहते हैं।
उनके इस बयान के बाद पार्टी के भीतर भी हलचल देखी जा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह संकेत हो सकता है कि वह भविष्य में चुनावी राजनीति में सीधे उतरने की तैयारी कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन राजीव रेजा ने किया। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, आरती सोनी, मिस्टर घनौरा, देवेंद्र सिंह निरजंन, विनोद अग्निहोत्री, राजा भैया, प्रदीप निरजंन, रामशंकर छानी, अनिल कपूर, शिव सिंह कुशवाहा, विनोद सोनी, रामप्रकाश निरजंन, गुड्डू मिश्रा, ओपी कुशवाहा, नरसिंह गहरवार, शादाब, राजेंद्र दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता के बीच कई वर्षों से प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहा हूं। अगर पूर्ण रूप से जनता चुनेगी तो पूरी तरह से सेवा में लग जाएंगे। - आरपी निरंजन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें