रेलवे की जमीन पर कब्जा करने पर नोटिस देते टीफ आईओडब्ल्यू
- फोटो : ORAI
उरई। रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण करने वाले 41 अतिक्रमणकारियों को इंजीनियरिंग विभाग ने नोटिस दिया है। नोटिस में अतिक्रमणकारियों को 15 दिन की मोहलत दी गई है कि वे अपने स्थायी अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा उनके निर्माण कार्य को रेलवे प्रशासन अपने स्तर से हटवा देगा।
चीफ आईओडब्ल्यू एके गुप्ता ने मंगलवार की सुबह रेलवे स्टेशन के बाहर रेलवे की जमीन पर कब्जा करने वाले 26 अस्थायी और 15 स्थायी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए। इसके बाद जीआरपी व जिला प्रशासन के सहयोग से रेलवे की जगह पर अस्थाई कब्जे वाले 26 लोगों को हटा भी दिया। साथ ही स्थाई अतिक्रमण करने वालों को पंद्रह दिन की मोहलत देते हुए अवैध निर्माण हटाने को कहा। रेलवे की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।