शहर में होटल में रजिस्टर चेक करते एसपी सतीश कुमार व अन्य
- फोटो : ORAI
उरई। त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क पुलिस अधिकारियों ने बीती रात शहर के लगभग एक दर्जन रुकने वाले होटलों व ढाबों में जाकर चेकिंग अभियान चलाया। जहां होटलों के कमरों में रुके लोगों से पूछताछ कर जांच पड़ताल की। जिससे शहर के होटल संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
दीवाली व अन्य त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर एसपी डा.सतीश कुमार सोमवार की देर रात शहर के स्टेशन रोड, कालपी रोड पर स्थित होटलों में चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने होटलों के कमरों में ठहरे लोगों से पूछताछ कर जांच पड़ताल की और होटल संचालकों से भी पूछताछ की और होटल संचालकों से सीसी टीवी कैमरे 24 घंटे चालू रखने को कहा। उन्होंने कहा कि होटलों में आईडी लेकर ही लोगों को कमरों ठहरने दें और संदिग्धों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस की कार्रवाई से होटल संचालकों व होटलों में ठहरे लोगों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान एएसपी अवधेश सिंह, सीओ संतोष कुमार, कोतवाल शिवगोपाल सिंह सहित पुलिस फोर्स मौजूद रहा।