फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों से निकल रही खतरनाक एचटी लाइनें हटाई जाएं

विज्ञापन
गल्लामंडी में मासिक पंचायत में बैठे किसान। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत गल्ला मंडी परिसर में कृष्ण स्वरूप भदेख की अध्यक्षता में हुई। पंचायत में किसानों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि जल्द निराकरण नहीं हुआ तो भाकियू बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष बृजेश राजपूत ने कहा कि खेतों से निकली बिजली लाइनों की कई बार शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। यही नहीं कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता के बावजूद जोल्हूपुर मोड़ से गोराकला तक की लाइन को सड़क के किनारे के पोलों को नहीं हटाया गया। जिससे कई हादसे हो चुके है। इसके खिलाफ किसान आंदोलन करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने बुवाई चरम पर है पर किसानों को अन्ना मवेशियों से राहत नहीं मिल पाई है। क्षेत्रीय व्यापार आर्थिक साझेदारी के अंतर्राष्ट्रीय समझौते को किसान विरोधी बताकर 24 अक्तूबर को कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की। इस दौरान डा. द्विजेंद्र सिंह, रामकुमार पटेल, सुरेश चौहान, चतुर सिंह, जितेंद्र, जगराम, सुनील दुबे, मंगल सिंह, नरेंद्र, हरीशंकर, भानसिंह, कालीचरन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें