फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठी व 883 किलो बूंदी सीज, छह नमूने भरे

विज्ञापन
खराब क्रीम नष्ट कराती खाद्य विभाग की टीम। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर के निर्देश पर मिलावटखोंरो पर चलाए जा रहे खाद्य विभाग के अभियान क्रम ने सोमवार को टीम ने शहर व माधौगढ़ के बाजारों में अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने खोया भट्ठी व 883 किलो बूंदी को सीज कर छह नमूने भरे।
विज्ञापन

खाद्य विभाग की अभिहित अधिकारी डा. प्रियंका सिंह भदौरिया के नेतृत्व में विभाग की टीम ने माधौगढ़ के सिलऊआ गांव में संचालित राजेंद्र सिंह की खोया भट्ठी पर छापेमारी की। लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन न होने पर भट्ठी को सीज कर बंद कराया गया। इस दौरान टीम ने क्रीम का नमूना लिया और वहां मौजूद 29 किलोग्राम, वनस्पति, 15 किलोग्राम क्रीम, जिनका कुल मूल्य 6800 लगभग का मौके पर नष्ट कराया।
टीम ने माधौगढ़ के आनंद कुमार पुत्र रामसेवक के यहां से खुले तेल का नमूना लिया लाइसेंस न होने पर नोटिस दी। माधौगढ़ के बंगरा में मिठाई विक्रेताओं का निरीक्षण कर मिलावट न करने की चेतावनी दी। वहीं देर शाम टीम ने शहर के तुलसी नगर में संचालित पुरवार एजेंसी में छापेमारी की। मौके से बेसन बूंदी, करांची हलवा (मिठाई), मिर्च पाउडर का नमूना लिया।
विज्ञापन

इसके साथ करीब 883 किलोग्राम बूंदी जिसका मूल्य 44150 रुपये सीज किया। साथ ही 50 किलो करांची हलवा जिसका मूल्य 3200 रुपये व 960 रुपये का मिर्च पाउडर मौके पर नष्ट कराया गया। अवैध रूप से एजेंसी संचालित करने पर एजेंसी संचालक राजकुमार पुरवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र यादव, सुरक्षा अधिकारी राहुल शर्मा, दिनेश चन्द्र, आलोक कुमार, अनिल प्रताप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें