उरई(जालौन)। शहर कोतवाली इलाके में झांसी-कानपुर रेलवे लाइन पर लोहिया पुल के पास युवक का क्षत विक्षत शव मिला। इससे हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसआई आरिफ का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। जांच पड़ताल की जा रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के लोहिया पुल रेलवे ट्रैक पर मंगलवार सुबह क्षत विक्षत हालत में युवक का शव पड़ा मिला। सुबह आसपास के लोग नित्य क्रिया के लिए गए तो शव को देख सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसआई ने शव को रेलवे ट्रैक से हटवाया। आसपास इलाके में शव की शिनाख्त कराई गई। पहचान न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि युवक की उम्र 27 वर्ष लग रही है।