पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जानकारी करते युवक के परिजन।
- फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। तेज रफ्तार बाइक में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद युवक का शव काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मंगलवार सुबह शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। युवक की मौत से घर में मातम छा गया। आसपास के लोगों के मुताबिक युवक हेलमेट नहीं लगाए था। इससे सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
कोतवाली कोंच इलाके के ग्राम गोराकरनपुर निवासी सद्दाम उर्फ आरिफ (23) पुत्र सफी मोहम्मद सोमवार रात करीब आठ बजे बाइक से अपने ताऊ के पास किसी काम से उरई आ रहा था। शहर कोतवाली क्षेत्र के उरई कोंच-मार्ग स्थित गढऱ की पुलिया के पास रात 10 बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। रात होने से युवक सड़क किनारे घायल हालत में पड़ा रहा। उसकी मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अज्ञात में अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया।
मंगलवार सुबह पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि युवक अपने ताऊ के पास गया था। उनसे मिलकर लौट रहा था। घर में बड़ा होने के कारण वह सबका लाड़ला था।