फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से आया युवक पहुंचा राशन की दुकान, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। दूसरे राज्य से आए युवक के अचानक राशन विक्रेता की दुकान में पहुंचने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। राशन विक्रेता ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने से पहले ही युवक भाग गया।
विज्ञापन

शनिवार को बागी गांव का राशन विक्रेता दयाराम राशन वितरण कर रहा था, तभी अचानक इंदौर से आया युवक कोटे की दुकान पर राशन लेने पहुंच गया। युवक को देख कर राशन विक्रेता सहित कार्डधारकों में हड़कंप मच गया। राशन विक्रेता ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंचती इससे पहले ही युवक भाग गया। सिपाही रामबाबू व देवकरण ने बाद में पकड़कर क्वारंटीन सेंटर भेजा। पीआरबी प्रभारी प्रदीप तिवारी ने बताया कि युवक शुक्रवार रात इंदौर से आया था और घर में अन्य सदस्य न होने के कारण राशन लेने पहुंच गया था, जिसे सेंटर में क्वारंटीन करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें