फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से जिले में आए लोगों को किया गया क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा/कालपी। लॉकडाउन में अन्य प्रदेशों व जनपदों से आने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। शनिवार को चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार के निर्देशन में डॉक्टर रश्मि त्रिपाठी की अगुवाई में स्वास्थ्य टीम पहुंची और ब्लाक क्षेत्र के चार गांवों में इंदौर, दिल्ली व भोपाल से आए छह लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण के बाद जांच के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि इंदौर, भोपाल व दिल्ली से क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में दो महिलाएं सहित कुल छह लोग क्षेत्र के मटरा व उसरगांव सुरौली आदि गांव पहुंचे, जिन्हें रेंडम जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया और जांच के बाद सभी को उनके गांव के बाहर बने विद्यालयों में क्वारंटीन कर दिया जाएगा। कालपी संवाद के अनुसार, कालपी के मोहल्ला उदनपुरा में एक ही परिवार के पांच सदस्य कालिंजर से लौटे थे। इसकी सूचना पाकर एसडीएम कौशल कुमार, ईओ सुशील कुमार दोहरे तथा राजस्व निरीक्षक त्रिभुवन सिंह की टीम ने घर में जाकर सभी पांचों लोगों मेडिकल स्क्रीनिंग कराई तथा 14 दिनं के लिए उन्हें घरों में होम कवारंटीन कर दिया। घर के बाहर चेतावनी लिखवा दी गई है।
मेरठ व औरैया से लौटे दंपति समेत बच्चे क्वारंटीन
जालौन। औरैया व मेरठ से बच्चों के साथ घर आए संदिग्ध दंपति का सीएचसी में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। परीक्षण के बाद चारों को स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज स्थित क्वारंटीन सेंटर में 14 दिनों के लिए भेजा गया। शनिवार को ग्राम शहजादपुरा निवासी चार लोग मेरठ से वापस अपने घर लौटे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस दंपति सहित दोनों बच्चों को सीएचसी ले गई। जहां चारों का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। जिसके बाद उन्हें स्वामी विवेकानंद स्थित क्वारंटीन सेंटर में 14 दिन के लिए भेज दिया गया। उधर, शनिवार सुबह छत्रसाल इंटर कॉलेज के पास कबूतरा डेरा में पड़ोसी जनपद औरैया से संदिग्ध दंपति व उनके दोनों बच्चें आ गए। उन्हें भी स्वास्थ्य परीक्षण के बाद क्वारंटीन कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें