फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए रेलवे ट्रैक की गुणवत्ता व क्षमता को देखा

विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर निरीक्षण करते कार्यकारी निर्देशक अनुराग गुप्ता - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण के काम का रेल विकास निगम लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक अनुराग गुप्ता ने निरीक्षण किया। उन्होंने उरई भुआ सेक्शन में दोहरीकरण के दौरान नए रेलवे ट्रैक का मोटर ट्राली से ट्रैक की गुणवत्ता व क्षमता को परखा।
विज्ञापन

कार्यकारी निदेशक बुधवार की सुबह सुबह 10 बजे मोटर ट्रॉली से नवीन ट्रैक का निरीक्षण शुरू किया। इसके अलावा उरई नाला पर बने नए ब्रिज को देखा। ट्रैक में डाली गई गिट्टी की गुणवत्ता व सिग्नल व्यवस्था को परखा। नए ट्रैक में जो कुछ भी खामियां दिखी उनको जल्द ठीक कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि समय के पहले काम करा लें ताकि अप और डाउन का ट्रैक मार्च के पहले पूरा हो जाए। उनके साथ आरवीएनएल के मुख्य परियोजना प्रबंधक केके तलरेजा, परियोजना डायरेक्टर प्रियांक गुप्ता, सीनियर डीजीएम एसके गोयल आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें