फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम व लॉकर तोड़ने का प्रयास

विज्ञापन
एट में पंजाब नेशनल बैंक की पीछे की टूटी दीवार - फोटो : ORAI
विज्ञापन
एट (जालौन)। नवीन गल्ला मंडी परिसर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की दीवार चोरों ने गुरुवार रात में तोड़ दी। इसके बाद बैंक में लगे एटीएम और लॉकर तोड़ने का प्रयास भी किया लेकिन गनीमत रही कि वे सफल न हो सके। हताशा में असफल चोर सीसीटीवी कैमरा तोड़कर ले गए। हालांकि यह घटनाक्रम फुटेज में रिकार्ड हो गया। शुक्रवार सुबह जब बैंक कर्मचारी ने वहां का ताला खोला तब घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। बैंक मैनेजर ने तहरीर दी है। पुलिस जांच के लिए रिकार्डर आदि साथ ले गई है।
विज्ञापन

गुरुवार की रात पीएनबी के पीछे बाथरूम की दीवार तोड़कर चोर अंदर घुस गए। सबसे पहले उन्होंने एक सीसीटीवी कैमरे को उखाड़ फेंका। इसके बाद गेट तोड़ते हुए अंदर रखे एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल न हो सके। इसके बाद लॉकर का मेन गेट तोड़कर लॉकर तोड़ने की भी कोशिश की पर यहां भी नाकाम रहे। इसके बाद चोर क्षतिग्रस्त सीसीटीवी कैमरा नाले में फेंकते हुए भाग गए।
शुक्रवार सुबह जब बैंक कर्मचारी सरजीत हाशमी ताला खोलकर अंदर दाखिल हुए तो बैंक में टूटा और बिखरा सामान देखा तो घटना का पता चला। उन्होंने बैंक मैनेजर प्रशांत त्रिपाठी को सूचना दी। जानकारी पाकर सीओ राहुल पांडे, एसओजी सर्विलांस एवं फील्ड यूनिट की टीम के साथ बैंक पहुंचे और जांच पड़ताल की। कोंच सीओ राहुल पांडे का कहना है कि पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। जल्द ही बैंक चोर पकड़े जाएंगे। पुलिस ने टूटा मिला कैमरा जांच के लिए फील्ड यूनिट के पास भेजा है।
विज्ञापन

मंडी परिसर में खुली पंजाब नेशनल बैंक के सामने मंडी सचिव का दफ्तर एवं मैन गेट था। इस पर पीआरडी के जवान रात की निगरानी के लिए तैनात रहते थे लेकिन वह गेट पर सोते रहे और चोरों ने ऑफिस व गेट के सामने खुली बैंक के अंदर चोरी का प्रयास किया। उधर, पंजाब नेशनल बैंक में चोरी की वारदात के बाद दिनभर पुलिस की गाड़ी एवं फोर्स बैंक में मौजूद रहा। जांच-पड़ताल एवं पूछताछ चलती रही वहीं बैंक के उपभोक्ता रुपये निकालने के लिए दिनभर भटकते रहे। कुछ लोग पुलिस को देखकर दूर से पूछकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें