फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पुणे एक्सप्रेस ने यात्रियों को रुलाया, 36 घंटे देर से आएगी

Mon, 27 May 2024 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली पैसेंजर ट्रेनों का अपने निर्धारित समय से न आना-जाना यात्रियों के लिए मुसीबत बना हुआ है। सोमवार को इस रेलखंड से मुंबई और गोरखपुर से आने जाने वाली ट्रेनों की स्थिति इतनी खराब हो गई कि वह अपने निर्धारित समय से 36 घंटे देरी से दूसरे दिन आएंगी। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को दिन के साथ रात भी गुजरना पड़ेगी।
विज्ञापन

नौतपा का प्रकोप हीट वेव इस समय लोगों को ट्रेनों की लेटलतीफी रुला रही है। गोरखपुर से पुणे जाने वाली ट्रेन नंबर 01432 अपने निर्धारित समय सुबह आठ बजकर 38 मिनट के स्थान पर दूसरे दिन रात 8:30 बजे आएगी। इसी तरह मुंबई से गोरखपुर जाने वाली 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय रात 8:55 के स्थान पर दूसरे दिन सोमवार को सुबह 8:00 बजे 11 घंटे 5 मिनट देरी से आई। मुंबई से गोरखपुर जाने वाली समर स्पेशल ट्रेन नंबर 05326 अपने निर्धारित समय से 8:30 घंटा देरी से आई।
गोरखपुर से मुंबई जाने वाली समर स्पेशल ट्रेन नंबर 05325 अपने निर्धारित समय से पांच घंटा 29 मिनट देरी से आई। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। यात्रियों का कहना है कि समर स्पेशल के साथ-साथ रेल प्रशासन ने दैनिक ट्रेनों की लेटलतीफी में सुधार नहीं कर पा रही है। जिससे यात्रियों को यात्रा करने में इंतजार के साथ-साथ गर्मी का भी सामना करना पड़ रहा है। साथ-साथ स्कूलों की छुट्टी होने के वजह से कई लोग बाहर घूमने के लिए जा रहे हैं। उनको उसे समय परेशानी हो जाती है। जब ट्रेन सही समय पर ना आगे कई घंटे देरी से पहुंचती है। रेल प्रशासन का कहना है कि दैनिक और समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन में देरी न हो, इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें