फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 लाख से बनेगा पथरेहटा मार्ग

Tue, 13 Sep 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
road - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
खस्ताहाल सड़क को लेकर परेशान ग्रामीणों को जल्द राहत मिलने वाली है। मुख्यमंत्री ने अति क्षतिग्रस्त सड़कों को चमकाने के लिए योजना शुरू की है। इसके  तहत पूरे प्रदेश में एक साथ 73 सड़कों पर काम शुरू किया जा रहा है। इसमें जनपद का पथरेहटा संपर्क मार्ग शामिल है। तीन माह में योजना पर काम कराना विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


जिले में कई संपर्क मार्ग ऐसे हैं जहां से गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं है। खस्ताहाल सड़कों की वजह से मतदाताओं ने बीते चुनाव का बहिष्कार तक किया। देर में ही सही लेकिन सरकार ने ग्रामीण इलाकों की सड़कें चमकाने की योजना पर मुहर लगा दी। इसके लिए अति क्षतिग्रस्त ग्रामीण मार्गों की मरम्मत एवं सुधार योजना की शुरुआत की है। इसके तहत

ग्रामीण इलाकों की उन सड़कों को चमकाया जाएगा जो बुरी तरह से ध्वस्त हैं। इसकी शुरुआत बुधवार से की जा रही है। पूरे प्रदेश की 73 अति क्षतिग्रस्त सड़कों पर एक साथ काम शुरू होने जा रहा है। जनपद में डा.राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम्य विकास योजना में चयनित पथरेहटा गांव के संपर्क मार्ग पर काम की शुरुआत होगी। दो किमी लंबे इस मार्ग पर
विज्ञापन


जिलाधिकारी संदीप कौर की मौजूदगी में लोक निर्माण विभाग खंड तीन के अधिकारी काम की शुरुआत करेंगे। इसके लिए 33 लाख का बजट दिया गया है। यह काम तीन माह में पूरा किया जाना है।
 
तीन माह में 100 किमी सड़क निर्माण का लक्ष्य
जनपद में 100 किमी खस्ताहाल सड़क निर्माण योजना के आधार पर कराया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के सभी खंडों के अधिकारियों की ओर से चिह्नित सड़कों पर टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इन प्रमुख सड़कों पर जल्द ही काम शुरू होगा। जिले में सिकरी रहमानपुर खल्ला संपर्क मार्ग सात किमी का है जो अब चमाचम हो जाएगा। इसके अलावा तीन किमी

सिरसा से हदरुख, चार किमी सुनहटा संपर्क मार्ग, 2.05 किमी जमरेही संपर्क मार्ग, 1.7 किमी लुहरगांव संपर्क मार्ग, 2.5 मरगांया संपर्क मार्ग समेत वह मार्ग योजना में लिए जा रहे है जो अति क्षतिग्रस्त और मुख्यालय से दूर हैं।

अन्य मार्गों के लिए चल रही टेंडर प्रक्रिया
प्रदेश सरकार की योजना के आधार पर अति क्षतिग्रस्त सड़कों का काम बुधवार 14 सितंबर से शुरू हो रहा है। पथरेहटा संपर्क मार्ग पर धरातल में काम शुरू होे जाएगा। अन्य मार्गों के लिए भी टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही योजना के आधार पर 100 किमी सड़कों को नया किया जाएगा। इसमें ग्रामीण इलाकों के संपर्क मार्ग ही लिए गए है।-एसपी ओझा, लोक निर्माण विभाग खंड तीन जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें