फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बडे़ मंगल पर जयकारों से गूंजे मंदिर

Tue, 13 Sep 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
कोंच मेें हनुमानजी महाराज की अनुपम झांकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भादों मास का आखिरी मंगलवार बडे़ मंगल के रूप में श्रद्धा के साथ जिले भर में मनाया गया। हनुमान मंदिरों में सुबह से ही पूजन का दौर शुरू हो गया, जो देर रात तक चलता रहा। शहर के ऐतिहासिक हनुमान मंदिरों में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लगी देखी गईं। मंशापूर्ण हनुमान मंदिर, ठडे़श्वरी मंदिर, चिंताहरण हनुमान मंदिर
विज्ञापन


संकट मोचन मंदिर समेत सभी मंदिरों पर भीड़ रही।  बुढ़वा मंगल पर सुबह से ही शहर में हनुमान मंदिरों में भक्त उमड़ने लगे। दिन भर बजरंगबली की पूजा अर्चना कर मुरादें मांगते रहे। जिला परिषद पुल स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर, ठढ़ेश्वरी हनुमान मंदिर एक्सचेंज चौराहा स्थित चिंताहरण हनुमान मंदिर, नेशनल हाईवे पर स्थित संकट मोचन मंदिर, स्टेशन रोड

स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर समेत सभी हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ नजर आई। ठढ़ेश्वरी मंदिर पर मेला लगा। सुबह चार बजे से दोपहर 11 बजे तक मंदिरों में शहर के भक्तों की भीड़ रही। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों से ट्रैक्टर, मैजिक, लोडर, टैेंपो आदि गाड़ियों से भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हुआ तो फिर थमा नहीं। कोंच प्रतिनिधि के अनुसार नगर के दोहर के
विज्ञापन


महावीर, उरई रोड स्थित पंचमुखी हनुमान जी महाराज, गुदरिया हनुमान मंदिर, किष्किंधा हनुमान मंदिर तथा पसरट के हनुमान मंदिर पर विशेष अनुष्ठान और भंडारों का आयोजन किया गया। भंडारों में श्रद्घालुओं ने प्रसाद छका। मंदिर के पुजारी पं. कमलेश दुवे ने महावीर हनुमान की आरती उतारी। मंदिर के पार्श्व में तीन विशाल भंडारों में हजारों श्रद्घालुओं ने

अंजनी के लाल का प्रसाद ग्रहण किया। छोटू दुवे, बंटे रावत, संजय यादव, लालू पाटकार, रामू पाटकार, ओमप्रकाश, राजेंद्र प्रसाद चौधरी, आदि रहे। उधर, धनुताल स्थित लंका विजय हनुमान मंदिर में भंडार का आयोजन हुआ। दंगल सिंह यादव, हिम्मत यादव, रामराजा निरंजन, कल्लू टाइगर, विमल याज्ञिक, ललित वर्मा, छोटे ठाकुर आदि रहे। उरई रोड पर पंचमुखी

हनुमान मंदिर पर अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। रामेश्वर दुवे, कुलदीप दुवे, मोनू उपाध्याय, बीपी कुशवाहा आदि रहे। गुदरिया के हनुमान मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भंडारा भी आयोजित हुआ। राजेश शुक्ला, गुड्डू शुक्ला, रिंकू आदि मौजूद रहे। वहीं, मदारीपुर संवाददाता केे अनुसार दौन बिचौली मार्ग पर हनुमान जयंती पर भंडारा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें