फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कांग्रेस नेताओं पर चार्जशीट के विरोध में प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। केंद्र सरकार द्वारा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ ईडी व सीबीआई के माध्यम से कार्रवाई किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को जिला कलक्ट्रेट प्रांगण में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद सेंगर और शहर अध्यक्ष राजकुमार पिपरैया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मनमाने ढंग से चार्जशीट दाखिल की गई है, जो पूरी तरह से राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई है।
जिलाध्यक्ष अरविंद सेंगर ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र को खत्म करने पर तुली है। हम चुप नहीं बैठेंगे। जरूरत पड़ी तो रोड से लेकर संसद तक विरोध होगा और जेल भरो आंदोलन भी चलाया जाएगा। प्रदर्शन में कई कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय पदाधिकारी शामिल रहे। उन्होंने हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और ईडी-सीबीआई के राजनीतिक इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की। इस दौरान मोहम्मद शामी, श्याम सुंदर चौधरी, रेहान सिद्दीकी, फैजान, लालू शेख, अजगरी बेगम, शकुंतला पटेल, जन्नत रहमानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें