किसान दिवस में समस्याएं सुनते एसडीएम व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
कलक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें किसान नेताओं ने किसानों की समस्याओं को रखा। वहीं, अफसरों ने भी किसानों की समस्याएं निस्तारित कराने का भरोसा दिया। इस दौरान किसान दिवस में आई करीब 39 शिकायतों के निस्तारण की आख्या भी पढ़कर सुनाई गई। उपजिलाधिकारी आलोक यादव की अध्यक्षता में आयोजित
बैठक में किसान नेता साहब सिंह ने मांग रखी कि कोंच मलंगा नाला का सीमांकन कराकर खुदाई कराई जाए। इस नाले से 30 से 40 गांव प्रभावित होते हैं। पलेवा के लिए 30 नवंबर तक नहरों का संचालन किए जाने की मांग की। किसानोें द्वारा अमीसा माइनर पर खांदिया काटने की शिकायत की गई। वहीं, निजी नलकूपों के विद्युत कनेक्शन काटे जाने पर किसानों ने
मांग की है कि वर्तमान में रबी फसलों की बुवाई के लिए पलेवा होना है। ऐसे में निजी नलकपों के विद्युत कनेक्शन जोडे़ जाएं। एसडीएम ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभिंयता को निर्देश दिए कि जो भी ट्रांसफार्मर ठीक कराए जाएं, उनकी गुणवत्ता बेहतर हो। रामगंगा कमांड द्वारा ग्राम टिमरो मेे नालियों की मरम्मत न किए जाने की शिकायत की गई। एसडीएम
ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। फसल बीमा के संबंध में उप कृषि निदेशक अनिल कुमार पाठक ने किसानों को जानकारी दी कि गैर ऋणी किसान अपनी फसलों का बीमा 1.5 प्रतिशत प्रीमियम जमा कर करा सकते हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह, प्रदेशाध्यक्ष राजवीर सिंह, साहब सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।