फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिटौरा को हराकर हुकुमपुरा की टीम फाइनल में पहुंची

विज्ञापन
-सौरभ सिंह को शील्ड देते आयोजक। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। चंबल फाउंडेशन की ओर से आयोजित चंबल क्रिकेट लीग का दूसरे सेमीफाइनल मैच हुकुमपुरा और भिटौरा के बीच खेला गया। इसमें हुकुमपुरा ने आठ विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला पांच अप्रैल को हुकुमपुरा और माधौगढ़ के बीच खेला जाएगा
विज्ञापन

सेमीफाइनल मैच में हुकुमपुरा टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया और निर्धारित 12 ओवरों में 38 रन बनाए। इसमें अमरेंद्र ने 8 रन बनाए। हुकुमपुरा के गुलाब सिंह ने भी 3 विकेट झटके।जवाब में खेलने उतरी हुकुमपुरा की टीम ने आवश्यक रन 3.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर बना लिए। इसमें सौरभ सिंह ने 10 रन बनाए और 4 विकेट भी लिए। उन्हें मैन अॅाफ द मैच मिला। क्रांतिवीर मोहित कुमार बनर्जी स्मृति मैन ऑफ द मैच ट्रॉफी सौरभ सिंह को चंबल क्रिकेट लीग आयोजन समिति से जुड़े शिक्षक सुरेंद्र सिंह ने दी।
व्यस्थापक देवेंद्र सिंह ने बताया कि फाइनल मुकाबले में महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय भरतपुर के उपकुलसचिव डॉ अरुण कुमार पांडेय, खेल अधिकारी डॉ. निरंजन सिंह, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एहतेशाम हाशमी, क्रांतिकारी दम्मीलाल पांडेय के वंशज अजय पांडेय आदि शामिल रहे। विजेता टीम को शहीद मणींद्र नाथ बनर्जी स्मृति ट्रॉफी के साथ 5100 रुपये पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। उप विजेता टीम को क्रांतिवीर प्रभाष चंद्र बनर्जी स्मृति ट्रॉफी के साथ 2100 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें