फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: योग दिवस की तैयारियां तेज, प्रशिक्षण दिया

Tue, 11 Jun 2024 10:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। योग दिवस को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में योग प्रशिक्षक योग दिवस को लेकर प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि प्रतिवर्ष 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है। योग दिवस पर जगह-जगह योग शिविर का आयोजन किया जाता है। योग दिवस मनाने को लेकर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में भी क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर सत्येंद्र पटेल के निर्देश पर योग प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें योग प्रशिक्षक डॉ. रमन कुमार दीक्षित द्वारा योग प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यशाला में योग प्रोटोकॉल के अनुसार, संधि संचालन, वीरभद्रासन, मंडूकासन, कोणासन, वज्रासन, कपालभांती, भ्रामरी समेत अनुलोम, विलोम, प्राणायाम एवं ध्यान साधना का भी प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही इन आसन से होने वाले लाभों की जानकारी भी दी गई। योग प्रशिक्षक ने बताया कि योग करने के नियम हैं, उन्हीं नियमों के अनुसार यदि योग किया जाए तो ही उसका लाभ मिलता है। अन्यथा बिना प्रशिक्षण के योग करने से शारीरिक नुकसान होने की भी आशंका रहती है। इसलिए योग ही सही विधि का प्रशिक्षण प्राप्त किया जाना अति आवश्यक है। योग प्रशिक्षण में योग सहायक विवेक सिंह ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें