फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 12 जनवरी से

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। यूपी बोर्ड की मुख्य परीक्षा से पहले जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षाएं एवं अभ्यास कार्यक्रम 12 जनवरी से 22 जनवरी तक आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और सभी विद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

प्री-बोर्ड परीक्षाएं दो पालियों में कराई जाएंगी। प्रथम पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 12:30 बजे से 3:45 बजे तक होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने निर्देश दिए हैं कि परीक्षाएं यूपी बोर्ड की मुख्य परीक्षा की तर्ज पर निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएं।
जिले में परीक्षा कार्यक्रम घोषित होते ही बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्री-बोर्ड परीक्षाएं माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त (वित्तविहीन) विद्यालयों में कराई जाएंगी। इनमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में अध्ययनरत सभी विद्यार्थी शामिल होंगे। जिले में कुल 33 राजकीय विद्यालय हैं, जिनमें 16 इंटरमीडिएट और 17 हाईस्कूल स्तर के विद्यालय शामिल हैं। सहायता प्राप्त विद्यालयों की संख्या 63 है, जिनमें 57 इंटरमीडिएट और छह हाईस्कूल स्तर के हैं।
विज्ञापन

वहीं, वित्तविहीन विद्यालयों की संख्या 151 है, जिनमें 100 इंटरमीडिएट और 51 हाईस्कूल स्तर के विद्यालय हैं। इस वर्ष जिले में हाईस्कूल के 19,070 और इंटरमीडिएट के 19,248 परीक्षार्थी प्री-बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि लिखित परीक्षा अनिवार्य रूप से कराई जाए और किसी प्रकार की लापरवाही न हो। प्री-बोर्ड परीक्षा से छात्र-छात्राओं को अपनी शैक्षिक कमजोरियों का आकलन करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे मुख्य बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी कर सकेंगे।
रिजर्व प्रश्नपत्रों से होगी परीक्षा
यूपी बोर्ड के निर्देशानुसार प्री-बोर्ड परीक्षा वर्ष 2025 के रिजर्व प्रश्नपत्रों से कराई जाएगी। परीक्षा की निगरानी के लिए जीआईसी में कंट्रोल रूम बनाया गया है और विभागीय स्तर पर सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
वर्जन
बोर्ड के निर्देश पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षाएं कराई जा रही हैं। जिले में इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षाएं 12 से 22 जनवरी तक दो पालियों में होंगी और उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रखा जाएगा।
विज्ञापन

राजकुमार पंडित, डीआईओएस, जालौन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें