फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट बस परिचालक को कुचलते हुए दुकान में घुसा डंपर

विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ा डंपर व मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। अनियंत्रित डंपर सड़क किनारे खड़े प्राइवेट बस परिचालक को रौंदते हुए खाली दुकान में घुस गया। परिचालक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव निकालने के लिए जेसीबी से डंपर को अलग कराया। परिचालक की मौत की सूचना पर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भाग गया। डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले ले लिया है।
विज्ञापन

जालौन नगर के मोहल्ला शाहगंज निवासी मोहम्मद शब्बीर (45) पुत्र मोहम्मद गनी उरई से ग्वालियर चलने वाली प्राइवेट बस में परिचालक थे। वह घर से रोज सुबह करीब चार बजे चौराहे पर आते थे। यहां बस से ग्वालियर जाते थे। सोमवार को रोज की तरह ड्यूटी पर जाने के लिए सुबह चार बजे अपनी बाइक से घर से निकले। लगभग सवा चार बजे वह उरई चौराहे पर पहुंच गए। उरई चौराहे पर कॅन्फेक्शनरी की दुकान पर बाइक खड़ी कर दी। बस के इंतजार में चौराहे पर एक किनारे खड़ा हो गए। साढ़े चार बजे औरैया की ओर से आए तेज रफ्तार डंपर ने शब्बीर को कुचल दिया। इसके बाद खाली दुकान में घुस गया। डंपर के पहिये के नीचे आए शब्बीर की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद भीड़ लग गई।
कोतवाल रमेशचंद्र मिश्र, इंस्पेक्टर क्राइम विनय दिवाकर, एसएसआई आनंद सिंह, चौकी प्रभारी संजीव दीक्षित आदि ने क्रेन से डंपर को अलग करवाया। पहियों के नीचे दबे शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। बदहवास परिजन शव देखकर रोने-बिलखने लगे। शब्बीर के चार बेटियां और और दो बेटे हैं। दो बेटियों और दो बेटों की शादी होनी है। पत्नी रजिया, मां हामिदा बार-बार बेसुध होती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें