फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: प्रधान व सचिव ने सही कराए 10 हैंडपंप, 13 होंगे रिबोर, सात पर काम चालू

Sun, 04 May 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। अकबरपुर इटौरा गांव में सालों से 30 हैंडपंप खराब पड़े थे। पंचायत भवन का वाटर कूलर भी खराब होने के चलते ग्रामीण इसकी लगातार शिकायत कर रहे थे, लेकिन इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नही दे रहे थे। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रकाशित किया तो अधिकारियों की नींद खुली और हैंडपंपों को ठीक कराना शुरू कर दिया। वहीं, लखनऊ से पंचायती राज निदेशक ने जिला प्रशासन से खराब हैंडपंपों को लेकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

ब्लॉक कदौरा के अकबरपुर इटौरा गांव में 96 हैंडपंप लगे हैं, जिनमें से 30 वर्षों से खराब पड़े थे। इससे गांव में पानी की किल्लत थी। सबसे बड़ी बात यह थी कि पंचायत भवन में लगा वाटर कूलर भी आठ महीने से खराब था, जिसे अधिकारी ठीक नहीं करवा रहे थे। 30 अप्रैल को अमर उजाला ने अकबरपुर इटौरा में पानी का संकट, 96 में से 30 हैंडपंप खराब शीर्षक से खबर प्रकाशित की, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया।
प्रधान व सचिव ने हैंडपंपों को ठीक कराने का कार्य शुरू करा दिया है। किशोरी लाल की दुकान के पास, सेवाराम, सचिवालय परिसर, रामप्रकाश, गुरुदयाल के दरवाजे और जमुनादास के घर के पास करीब दस हैंडपंपों को ठीक किया गया। 13 रिबोर कराए जा रहे हैं और सात को ठीक किया जा रहा है। पंचायत भवन का वाटर कूलर भी दुरुस्त किया गया, जिससे अब ठंडा पानी मिलने लगा है।
विज्ञापन

उधर, लखनऊ से पंचायती राज के निदेशक अमित कुमार सिंह ने प्रशासन को खराब हैंडपंपों को ठीक करवाने के निर्देश दिए। दो मई को उनका पत्र आया तो विभाग में खलबली मच गई। अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचे और काम की स्थिति देखी। वहीं, बीडीओ अरुण कुमार ने बताया कि सभी हैंडपंपों को ठीक कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सचिव सही रिपोर्ट नहीं देते, जिससे सूचना समय पर नहीं मिल पाती। जैसे ही जानकारी मिली, काम शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें