फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जयमाला में फोटो खिंचवाने को लेकर चले पत्थर, मासूम घायल

Sun, 04 May 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। जयमाला कार्यक्रम में फोटो खिंचवाने को लेकर वर-वधु पक्ष में ईंट-पत्थर चल गए। इस दौरान एक मासूम ईंट लगने से घायल हो गई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। वर पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने कन्या पक्ष के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र के गोरन गांव में शुक्रवार रात लाखन अहिरवार की पुत्री खुशबू की बरात दिरावटी से आई थी। जयमाला कार्यक्रम चल रहा था, तभी फोटो खिंचवाने के लिए वर व वधु पक्ष के लोगों में कहासुनी होने लगी। तभी किसी ने कन्या पक्ष के एक व्यक्ति को धक्का दे दिया। इससे बाद वहां दोनों ओर से ईंटा पत्थर चलने लगे। चपेट में आने से वर पक्ष की छह वर्षीय निशा गंभीर रूप से घायल हो गई। पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगो को समझाकर घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। कोतवाल शशिकांत चौहान ने बताया कि वर पक्ष के राघवेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने सतेंद्र उर्फ राजा भइया, कोमल, मानवेंद्र, गोलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें