फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों से गुटबाजी और अफवाह से बचने की अपील

विज्ञापन
पंचायत चुनाव को लेकर प्रधानों संग बैठक करते पुलिस अधिकारी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
माधौगढ़(उरई)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर कोतवाली परिसर में सीओ की अध्यक्षता में प्रधानों की बैठक हुई। यहां प्रधानों से गांवों में गुटबाजी और अफवाह से बचने की अपील की गई। ग्राम सुरक्षा समिति के संचालन करने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर कोतवाली परिसर में सीओ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता, कोतवाल बीएल यादव की मौजूदगी में प्रधानों की बैठक हुई। सीओ ने प्रधानों से कहा कि गांव में छोटे-छोटे विवादों को आपस में सुलटा लें। गांव में जुआ, शराब और सट्टा किसी भी सूरत में नहीं होना चाहिए। सीओ ने कोतवाल से गांव में गश्त करने के लिए कहा। इससे कि अपराधियों पर पुलिस का भय बना रहे। कोतवाल बीएल यादव ने कहा कि गांव में दो शस्त्र लाइसेंस वाले शस्त्र धारकों को एक जमा करना होगा। गांव में बाहर से आने वाले व्यक्तियों की भी जानकारी लें। गांवों में जुआ, सट्टा न होने दें। उन्होंने कहा कि मिट्टी खनन के लिए अनुमति लेनी होगी।
बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष राज किशोर गुप्ता, प्रधान कौशलेंद्र सिंह, अजय करन सिंह, अनुराग प्रताप सिंह, दीप सिंह, वीपी सिंह, विक्रम सिंह, हाकिम सिंह, चंद्रभान शाक्यवार, राघवेंद्र सिंह, बृजकिशोर सिंह, विवेक सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें