फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सात लाख से खोदा तालाब, पांच माह में खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। बुंदेलखंड पैकेज के तहत भूमि संरक्षण विभाग ने डकोर ब्लॉक के ऐरी रमपुरा गांव में सात लाख रुपये से खोदा गया तालाब पांच माह में ही खराब हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण दीनदयाल का कहना है इस तालाब की खोदाई के दौरान खानापूरी की गई है। वहां पहले से ही जगह बनी हुई थी। अधिकारियों ने सिर्फ कुछ घंटे मशीन चला कर अपना सात लाख का भुगतान कर लिया है। ग्रामीण श्रीराम का कहना है पांच माह पहले ही तालाब की खोदाई हुई थी, जो बांध बनाए गए हैं। वहां पूरी तरह दरारें आ चुकी हैं।
ग्राम प्रधान ओमकार पाल का कहना है कि तालाब की जब खोदाई हो रही थी। तब कई बार उन्होंने अधिकारियों से कहा कि फिर भी भुगतान करा लिया। वह मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत करेंगे। प्रभारी भूमि संरक्षण अधिकारी गौरव यादव ने कहा कि तालाब की सही तरीके से खोदाई की गई है। अगर कुछ कमियां हैं तो उसे सही करा दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें