विधानसभा चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन उरई, कालपी व माधौगढ़ विधानसभा के लिए कुल 20 प्रत्याशियाें ने पर्चे खरीदे। हालांकि एक भी नामांकन नहीं हुआ। पर्चा खरीदने वालाें में पूर्व मंत्री, भाजपा, बसपा व कुछ बागी प्रत्याशियाें ने भी पर्चे खरीदे। इस दौरान दूसरे दिन भी कलक्ट्रेट परिसर छावनी में तब्दील रहा। चप्पे चप्पे पर पुलिस व पीएसी के
जवान मुस्तैद रहे। एएसपी सुभाषचंद्र शाक्य ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उरई-जालौन सुरक्षित विधान सभा के लिए भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी गौरीशंकर वर्मा और उरई से ही निर्दलीय प्रत्याशी द्वारिका प्रसाद ने पर्चा खरीदा। कालपी सीट के लिए सबसे ज्यादा दस पर्चे खरीदे गए। इसमें बसपा से छोटे सिंह चौहान, इंद्रपाल, सैयद अख्तर हुसैन, धमेंद्र राजपूत,
जसराज सिंह, अंजनी कुमार, अरुण कुमार तिवारी, सरवर शाह, बालगोविंद व राकेश पाल ने पर्चा खरीदा। माधौगढ़ विधान सभा से पूर्व मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा प्रत्याशी मूलचंद्र निरंजन, देवेंद्र सिंह, लवकुश त्रिपाठी, रविंद्र सिंह मुन्ना, रमेश चंद्र प्रजापति, बिरहा चंद्र कुशवाहा व प्रमिला देवी ने पर्चा खरीदा। इस दौरान कलक्ट्रेट में सुरक्षा के लिहाज से भारी संख्या में
पुलिस बल तैनात रहा। प्रत्याशियाें को मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरना पड़ा। इस दौरान उनकी सघन तलाशी भी ली गई। मंगलवार को भी किसी भी प्रत्याशी ने अपने नामांकन नहीं कराया है।
दरोगा व दो सिपाही मिले गैरहाजिर
सुरक्षा में लगे जवानाें का जायजा लेने एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य कलक्ट्रेट पहुंचे तो दरोगा रजनी मिश्रा व दो सिपाही गैरहाजिर मिले। इसे घोर लापरवाही मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। उधर कुछ देर बाद महिला दरोगा ड्यूटी पर आ गई।