कालपी, जालौन की जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ व प्रत्याशी भानु प्रताप।
- फोटो : amar ujala
सपा-बसपा गठबंधन पर निशाना साधते उन्होंने कहा कि दोनों ही दलों के नेताओं के मन में गांठ हैं, फिर भी गठबंधन हो रहा है तो ये ऐसे ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री का खौफ ही है। चुटकी के अंदाज में कहा कि मैनपुरी सभा के मंच पर तीन-तीन पूर्व मुख्यमंत्री को देखकर जनता भी चकित थी। कहा कि भाजपा की सरकार से पहले भारत अर्थव्यवस्था के मामले में दुनिया की टाप टेन सूची में 9वें स्थान पर था और आज छठवें व बहुत जल्द पांचवें स्थान पर भी पहुंच जाएगा।
बोले, गारंटी देते हैं कि 2031-32 तक भारत टाप थ्री की सूची में शामिल होने का गौरव प्राप्त करेगा। पुलवामा और बालाकोट का नाम लिए बगैर ही कहा कि हमने पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देकर संदेश दिया है कि जो भारत को छेड़ेगा, उसे देश छोड़ेगा नहीं। एंटी सेटेलाइट हाल देश की बड़ी उपलब्धि है। भाजपा सरकार ने अपने घोषणा पत्र में किसानों और व्यापारियों को पेंशन देने की योजना अलावा किसान क्रेडिट कार्ड पर पांच साल तक कोई ब्याज न लेने की बात भी कही है।
विरोधियों पर कटाक्ष कर कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा सभी ने देश को बर्बाद किया है, यह दल भाजपा के नाम पर गैर हिंदू धर्म के लोगों को डराने का काम कर रहे हैं, जबकि पार्टी का नजरिया स्पष्ट है सबका साथ और सबका विकास किया जाएगा। 2022 तक हर गरीब का अपना मकान और घरों में गैस भी होगी। इस दौरान विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, विनोद कटियार के अलावा जिलाध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, इंद्रराज गुर्जर, नीरज श्रीवास्तव, अमित पांडे आदि मौजूद रहे।