फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयर की दुकान का ताला तोड़ 42 पेटी शराब चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। चोरों ने जोल्हूपुर मोड़ के समीप स्थित शराब व बीयर ठेके के ताले तोड़कर 42 पेटी बियर चोरी कर ली। घटना की सूचना पर ज्ञान भारती चौकी पुलिस मौके पर पहुंची व जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

जोल्हूपुर मोड़ चौराहे के समीप मदारीपुर रोड पर स्थित बीयर, अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानें है। मंगलवार की देर रात चोरों ने उक्त तीनों शराब ठेके के ताले तोड़ दिए और बियर के ठेके में रखी 42 पेटी बीयर चुरा ले गए। वही देसी व अंग्रेजी शराब की दुकान में माल नहीं था। सुबह जब सेल्समैन शराब की दुकानें खोलने पहुंचे तो ताले टूटे देख सन्न रह गए। घटना की सूचना ज्ञान भारती चौकी पुलिस को दी। चौकी प्रभारी अमित प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। चौकी पुलिस का कहना है पुलिस जांच कर रही है जल्द खुलासा किया जाएगा। (संवाद)
---------
जुआ खेलते गिरफ्तार
कालपी। ग्राम उसरगांव में देर रात जुआ खेल रहे पांच लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट में कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना मिलने पर पुलिस ने गौरव, राम शंकर, राहुल, महिपाल, सेवा समेत पांच लोगों को जुआ खेलते पकड़ लिया। पुलिस ने जामा तलाशी में 3300 रुपये व मौके से 3420 रुपये बरामद किए। पकड़े गए सभी आरोपितों के खिलाफ जुआ एक्ट में कार्रवाई की गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें