फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की शिकायत पर चालक पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। सड़क दुर्घटना में सोमवार की रात ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत हो गई थी, इस मामले में मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तोपखाना निवासी पल्लेदार राहुल जाटव (29) पुत्र शारदा प्रसाद की पल्लेदारी से वापस लौटते समय ट्रैक्टर की टक्कर से सोमवार की देर रात मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी अंजना ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पति पल्लेदारी के काम से वापस घर वापस आ रहे थे। तभी उरई मार्ग पर सातमील के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चालक ने अनियंत्रित होकर उनके पति को टक्कर मार दी थी। घायल अवस्था में पति को उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं, महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर व उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही पुलिस ने शव को भी पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। कोतवाल उदयभान गौतम ने बताया कि महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
----
चुनावी खुन्नस में युवती के साथ मारपीट
जालौन। छिरिया सलेमपुर में चुनावी रंजिश को लेकर दो युवकों ने एक युवती के साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। उधर, छानी खास में जेठ के परिवार ने महिला के साथ मारपीट की। जबकि भवानीराम में कुत्ते को लेकर भाइयों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई। तीनों मामलों में मिली तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर निवासी सोनम ने बताया कि गांव के दो लोग चुनावी खुन्नस मानते हैं। इसी को लेकर दोनों युवक उसके घर आए और दबाव बनाते हुए उसके साथ गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने मिलकर मारपीट कर दी। पीड़िता का आरोप है कि दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वहीं कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छानीखास निवासी केशकली ने बताया कि जेठ अनावश्यक रूप से अक्सर परेशान करते हैं। गालीगलौज करना उनकी आदत बन गई है। मंगलवार की रात में जेठ मुरली, जेठानी लौंगश्री व उनके पुत्र राजू घर आ धमके और गालीगलौज करने लगे। मना करने पर मारपीट कर दी। इसी तरह क्षेत्र के भवानीराम निवासी महेंद्र का अपने भाई सुरेंद्र के साथ कुत्ते को लेकर विवाद हो गया। विवाद में महेंद्र ने सुरेंद्र के साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन

--
मारपीट का लगाया आरोप
कालपी। कोतवाली क्षेत्र हीरापुर ग्राम में एक महिला के साथ तीन लोगों ने दबंगई के चलते मारपीट कर दी। ग्राम हीरापुर निवासिनी पिंकी देवी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गांव के दबंग आरोपी तुलसी, मखलू तथा विपिन ने उसके साथ मारपीट की। कोतवाली के एडिशनल इंस्पेक्टर उमाकांत ओझा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर तीनों आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। (संवाद)
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें