फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग के लिए निकले छात्र का शव भीमसेन स्टेशन पर मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। जालौन कोतवाली क्षेत्र के खर्रा निवासी कक्षा 11वीं के छात्र का शव संदिग्ध हालात में भीमसेन स्टेशन (कानपुर) के पास ओएचई के पोल से लटका मिला। छात्र बुधवार की शाम को कोचिंग जाने के लिए निकला था। तभी से लापता था। कोतवाली पुलिस भी उसकी खोजबीन में लगी थी।
विज्ञापन

खर्रा निवासी हाल निवास नया पटेलनगर उरई कार्तिक पटेल (15) कक्षा 11 का छात्र है और एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में पढ़ रहा है। बुधवार की शाम वह घर से कोचिंग के लिए साइकिल से निकला था। कोचिंग से सवा छह बजे छूटने के बाद वह घर वापस नहीं पहुंचा। खोजबीन करने के बाद जब कार्तिक का पता नहीं लगा तो परिजनों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने छात्र के मोबाइल से लोकेशन का पता लगाया तो उसकी लोकेशन भीमसेन स्टेशन के पास मिली। गुरुवार को भीमसेन जीआरपी से फोन परिजनों के पास आया। उन्होंने बताया कि उनके बेटे का शव ओएचई के पोल से लटक रहा है। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कार्तिक के पिता रामशंकर की बिजली उपकरणों की दुकान है। परिजनों का रो-रो रोकर बुरा हाल है। कार्तिक माता-पिता का इकलौता बेटा था। छात्र के मामा बड़ागांव निवासी राममोहन ने बताया कि कार्तिक होनहार था। वह भीमसेन कैसे पहुंचा और उसका फांसी पर कैसे लटका, इसकी जांच होनी चाहिए। जीआरपी भीमसेन के इंस्पेक्टर गौरव तिवारी ने बताया कि सुबह रेलवे ट्रैक पर पेट्रोलिंग करने वाले कर्मचारियों ने शव लटके होने की सूचना दी थी। वह मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें