फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में जाम की समस्या से निजात के लिए दो घंटे रहेगा प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहरवासियों को जाम से निजात की समस्या के लिए नो इंट्री व डायवर्जन मंगलवार से शुरू किया गया है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने शहर के मुख्य मार्गों पर वनवे, डायवर्जन व नो एंट्री की व्यवस्था शाम पांच से सात बजे तक की की। इसके लागू होने से लोगों को जाम से निजात मिलेगा।
विज्ञापन

शहर के राजमार्ग, बजरिया, जिला परिषद, माहिल तालाब, कोंच रोड, राठ रोड, कालपी रोड सहित अन्य मार्गाें पर ई-रिक्शा व चार पहिया वाहनों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा था। कई बार शहर में नो इंट्री के बाद भी जाम की समस्या से निजात नहीं मिल रहा। शहर के मुख्य व व्यस्त मार्गाें को जाम से मुक्त रखने के लिए एसपी के निर्देंश पर यातायात प्रभारी ने शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए वनवे डायवर्जन व नो इंट्री की व्यवस्था शुरू की है। शहर के भगत सिंह चौराहा से घंटाघर होते हुए इलाहाबाद बैंक की ओर जाने वाले मार्ग पर चार पहिया व ई-रिक्शा वाहनों पर शाम पांच से सात बजे प्रतिबंध रहेगा। मौनी मंदिर से घंटाघर की ओर जाने वाले चार पहिया व ई-रिक्शा वाहन शाम पांच बजे से सात बजे तक बंद रहेंगे। इलाहाबाद बैंक से घंटाघर होते हुए भगत सिंह चौराहा की ओर जाने वाले चार पहिया व ई रिक्शा वाहन शाम पांच से सात बजे तक प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें