फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटा टोल पर पुलिस ने कार से पचास लाख कैश पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान आटा टोल प्लाजा के पास एक कार से 50 लाख की नकदी बरामद की है। कार में सवार लोगों ने पुलिस को बताया कि पकड़ी गई नकदी बैंक की है। पुलिस ने नकदी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

झांसी-कानपुर हाईवे स्थित आटा टोल प्लाजा पर मंगलवार देर शाम करीब सात बजे थाना पुलिस विधान सभा चुनाव के मद्देनजर वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान टोल प्लाजा के पास से गुजर रही एक कार को पुलिस कर्मियों ने शक के आधार पर रोका। तलाशी में कार के भीतर रखे बक्से में रुपये भरे मिले। पुलिस कार व रुपयों से भरा बक्सा लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने वहां रुपयों की गिनती कराई, तो वह 50 लाख रुपये निकले। कार में सवार तीन लोगों ने पुलिस को बताया कि वह बैंक कर्मचारी है। यह नकदी बैंक की है जो वह कदौरा लेकर जा रहे थे। पुलिस ने आला अधिकारियों को सूचना देकर आयकर विभाग की टीम को भी बुलाया है। सूचना पाकर सीओ व आयकर विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। समाचार लिखे जाने तक जांच चल रही थी। मामले में थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप गौतम का कहना है कि पकड़े गए लोगों से नकदी से संबंधित दस्तावेज मांगे गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें