फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पारिवारिक विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, होमगार्ड को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुरा में एक होमगार्ड जवान के साथ मारपीट की गई। यूपी-112 पुलिस टीम पारिवारिक विवाद की सूचना पर गांव पहुंची थी। आरोप है कि सूचना देने वाले युवक ने ही पुलिसकर्मी से अभद्रता की।
विज्ञापन

होमगार्ड जवान कमलेश कुमार को ग्राम कुंवरपुरा में पारिवारिक विवाद की सूचना मिली थी। पुलिस टीम गांव पहुंची तो दोनों पक्षों में कहासुनी चल रही थी। पुलिस ने हस्तक्षेप कर विवाद शांत करने का प्रयास किया। इसी दौरान आलोक कुमार तिवारी नामक युवक ने होमगार्ड जवान से विवाद शुरू कर दिया। उसने कमलेश कुमार को थप्पड़ मारे और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई।
पीड़ित होमगार्ड जवान की तहरीर के आधार पर आलोक कुमार तिवारी, छिंगे पटेल और तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट का आरोप है। सीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें