फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: महिला को आग लगाने के आरोप में पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। नया पटेल नगर में महिला को आग लगाने के आरोप में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। 22 वर्षीय महक 21 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गई थी। उसका उपचार ग्वालियर में चल रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि पति हरीकिशुन ने मिट्टी का तेल डालकर उसे आग लगाई। महक के पिता किशुन कुमार ने तहरीर में बताया कि ससुरालीजन दहेज में चार पहिया वाहन की मांग कर मारपीट करते थे। पुलिस ने पति हरीकिशुन, ससुर पुनू, सास मीना और ननद के खिलाफ हत्या के प्रयास व दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश बहादुर सिंह ने 21 जून को आरोपी पति को गिरफ्तार किया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें