कोंच। पुलिस बल ने सीओ शाहिदा नसरीन की अगुवाई में मार्कंडेश्वर तिराहे पर चार पहिया वाहनों की सघन जांच की। वाहनों की डिकी खुलवाकर छानबीन की गई। वाहन में सवार लोगों से भी पूछताछ हुई। पुलिस ने वाहन के कागजात भी देखे। इस दौरान इंस्पेक्टर क्राइम वीरेंद्र सिंह, एसएसआई आनंद कुमार सिंह, दरोगा सर्वेश, खेमचंद्र आदि मौजूद रहे।
इसी कड़ी में कोतवाली पुलिस ने कुल 1291 में शुक्रवार तक 1003 शस्त्र जमा करा लिए हैं। 1102 शस्त्रों का सत्यापन हुआ है। 22 शस्त्रधारकों की सूची तैयार कर स्क्रीनिंग कमेटी को भेजी है। कोतवाली पुलिस ने अब तक 950 लोगों पर शांतिभंग कार्रवाई की है। 71 पर मिनी गुंडा एक्ट व चार पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर उन्हें नोटिस थमाई गई है। दो पर हिस्ट्रीशीटर की कार्रवाई भी पुलिस ने की है। कोंच पुलिस ने शुक्रवार को कोतवाली के गेट पर नोटिस चस्पा किया है। कहा गया है कि कोई भी फरियादी या अन्य किसी काम से आने वाले लोग मास्क लगाकर ही कोतवाली में प्रवेश करें। साथ ही उनके पास टीकाकरण का प्रमाणपत्र भी होना चाहिए।