फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से दस लाख रुपये चोरी करने वाला चोर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। बैंक में रुपये निकालने आए शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी का दस लाख रुपयों से भरा बैग पांच मई को बैंक के अंदर से ही अज्ञात युवक ने पार कर दिया था। पुलिस ने 40 दिन बाद चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से आठ लाख पचास हजार रुपये बरामद कर लिए।
विज्ञापन

जालौन कोतवाली पुलिस, एसओजी, सर्विलांस की संयुक्त टीम ने बैंक से रुपये चोरी करने वाले चोर को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ ने बताया कि पांच मई को जालौन कोतवाली क्षेत्र के कुठौंदा बुजुर्ग निवासी शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी देव प्रकाश सिंह सेंगर स्टेट बैंक शाखा में लड़की की शादी के लिए रुपये निकालने गए थे। वहां चोर ने उनका बैग पार कर दिया था। पुलिस टीम ने बुधवार को नगर के चुंगी नंबर चार के पास से सुबह यासीन उर्फ गोविंदा निवासी मोहल्ला खटीकान जालौन को पकड़ लिया। उसके पास से चोरी के आठ लाख पचास हजार रुपये बरामद कर लिए। गिरफ्तार करने वाली टीम में शैलेंद्र सिंह, एसओजी प्रभारी अर्जुन सिंह, सर्विलांस प्रभारी योगेश पाठक आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें