आटा में महिला को पर्स सौपते पुलिसकर्मी
- फोटो : ORAI
आटा। पुलिस को हाईवे पर एक लावारिस बैग मिला, जिसमें 12 हजार रुपये और कुछ कागज थे। कुछ ही देर में बैग को तलाशते हुए परेशान युवती बैग गिरने की शिकायत लेकर चौकी पहुंची। पुलिस ने बैग में रखी चीजों के बारे में युवती से पूछताछ की और संतुष्ट होने पर बैग उसे थमा दिया।
कदौरा थाना क्षेत्र के कर्णचनपुर निवासी उषा पुत्री अमर सिंह यादव ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह अपने जीजा राकेश के साथ बाइक से उरई जा रही थी, क्योंकि बड़ी बहन श्वेता को अस्पताल में प्रसव हुआ था। जिसके लिए रुपयों की आवश्यकता थी, तभी रास्ते में पर्स गिर गया। अस्पताल पहुंचकर जब देखा कि बैग नहीं है तो उसके होश उड़ गए। वह रास्ते भर बैग तलाशते हुए पुलिस चौकी पहुंची। चौकी इंचार्ज रामप्रकाश ने बताया कि बैग में रखी चीजों के बारे में जब युवती ने सही जानकारी दी तो बैग उसके सुपुर्द कर दिया गया है।