कोंच। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल शर्मा ने शुक्रवार को छापा मारकर एक थ्री व्हीलर में जा रहा केमिकल युक्त नमकीन पकड़ी हैं। सामग्री को जब्त कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया है जबकि उसके नमूने भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।
शुक्रवार की सुबह खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल शर्मा व सहायक अधिकारी रमेशचंद्र कस्बे के बाजारों में भ्रमण करते हुए खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदारों से कोविड नियमों के तहत अपना सामान बेचने की बात कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि केमिकल युक्त खाद्य सामग्री बिक्री के लिए एक दुकान से लोड की जा रही है। सूचना पर वह बताए गए स्थान छावला की पुलिया के समीप पहुंचे और थ्री व्हीलर में रखकर ले जाई जा रही यूपी पार्लर मार्का की 13 हजार 200 रुपये कीमत की नमकीन पकड़ ली। राहुल शर्मा ने बताया कि निशांत अग्रवाल नामक व्यक्ति द्वारा उक्त केमिकल युक्त नमकीन बेचने के लिए भेजी जा रही थी। नमकीन कोतवाली में जमा करा दी गईं हैं। उक्त नमकीन केमिकल युक्त है जो स्वास्थ्य की दृष्टि से खाने योग्य नहीं है। नमकीन के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैंए जांच रिपोर्ट आने के बाद समुचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। (संवाद)