फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर टीम ने शहर में दो व्यापारियों के यहां की छापामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। एसएनके समूह के 19 ठिकानों पर आयकर विभाग ने कानपुर में छापा मारा। इसी क्रम में आयकर विभाग की टीम ने दो बड़े व्यापारी के यहां बुधवार की रात छापा मारा। उनकी संपत्ति के बारे में जानकारी के लिए रात भर तलाशी ली। टीम की जानकारी होने पर शहर के अन्य व्यापारियों में भी दहशत बनी रही।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मातापुरा में बुधवार की शाम आयकर विभाग की टीम के छह सदस्यों ने व्यापारी के घर पहुंचकर दरवाजा बंद कराकर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान घर के किसी भी सदस्य को बाहर जाने नहीं दिया। घर के बाहर चारों ओर पुलिस टीम का भी पहरा रहा। टीम ने घर में रात भर तलाशी ल्री। इसके बाद टीम बाहर निकली। बताया जा रहा है कि व्यापारी नोएडा में रियल स्टेट के कारोबार से जुड़ा है। व्यापारी के घर में क्या मिला। इसकी जानकारी टीम ने नहीं दी। वहीं दूसरी टीम ने तुलसी नगर स्थित एक अन्य गुटखा व्यापारी के यहां छापा मारा। इस दौरान न तो कोई अंदर जा पाया और न ही परिजनों को बाहर निकलने दिया गया। आयकर टीम ने शहर के जिन व्यापारियों के यहां छापा मारा है। उनका संबंध कानपुर के एक गुटखा कारोबारी से बताए जा रहे है। इनकम टैक्स टीम ने दोनों घरों से संपत्ति संबंधी दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए है। एसपी रवि कुमार ने बताया कि आयकर टीम ने जिले में दो कारोबारी के छापा मारा। जिसके लिए टीम द्वारा पुलिसफोर्स की मांग की गई थी। टीम को पुलिसफोर्स उपलब्ध करा दी गई थी। आयकर की विभाग की कार्रवाई की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें