फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: हत्याकांड में कुछ अन्य के नाम, पुलिस कर सकती खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। युवक की पीटकर हुई हत्या के मामले में पुलिस जल्द ही खुलासा कर सकती है। जिन संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है उन्होंने कुछ और लोगों के नाम खोले हैं। मामले में कांग्रेस व बसपा के पूर्व विधायक पिता पुत्रों समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। हालांकि हत्या में दो पूर्व विधायकों की नामजदगी होने के कारण पुलिस फूंक-फूंककर कदम रख रही है। मंगलवार को पुलिस मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर चुकी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के घमूरी गांव निवासी जितेंद्र अहिरवार को शनिवार की रात कार सवार कुछ लोग लहूलुहान हालत में सीएचसी में छोड़कर भाग गए थे। उन्होंने डॉक्टर को बताया था कि एक्सीडेंट में उसकी मौत हुई है। मृतक के बेटे नितिन कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कांग्रेस के पूर्व विधायक राम प्रसाद अहिरवार, उनके बेटे बसपा के पूर्व विधायक अजय सिंह अहिरवार, अजय के दो बेटों अमन सिंह उर्फ निक्की एवं राजा व अमित तथा अज्ञात व्यक्ति ने पिता की हत्या की है।
पुलिस ने मामले में पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया था। जितेंद्र के साथ मारपीट की पुष्टि पुलिस की जांच में हुई थी। पुलिस जितेंद्र की बाइक, शर्ट व अस्पताल ले जाने वाली कार तथा मृतक की बाइक की बरामदगी से इन्कार कर रही है। जिन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है उन लोगों ने कुछ और नाम घटना में शामिल होना बताया है। सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि जांच चल रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें