सिरसाकलार। स्कूल जा रही छात्रा से युवक ने छेड़खानी की। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी युवक ने मारपीट की। इसके बाद धमकी देकर भाग गया। छात्रा ने घर पहुंचकर अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी।
पिता के साथ पीड़ित छात्रा ने थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा ग्यारह की छात्रा सोमवार को स्कूल जा रही थी।
तभी युवक लवकुश निवासी भिटारी थाना सिरसाकलार ने छात्रा को बुरी नीयत से पकड़कर झाड़ियों की ओर खींचने लगा। विरोध करने पर युवक ने मारपीट की। (संवाद)