फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क धंसने से गड्ढे में फंसी पुलिस जीप, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

विज्ञापन
कालपी में गड्ढा खोदकर पाइपलाइन सही करते कर्मचारी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कालपी। कस्बे के मनीगंज बजरिया रोड पर जल संस्थान की पाइप लाइन फटने से इंटरलॉकिंग रोड का एक हिस्सा धंस गया। जिसमें गश्त कर रही पुलिस की जीप फंस गई। लेकिन जीप में बैठे पुलिस कर्मी बाल बाल बच गए। जेसीबी की मदद से जीप बाहर निकाली गई। सोमवार सुबह सड़क की खुदाई कर नई पाइप लाइन डालने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

रविवार देर रात कोतवाली पुलिस की जीप नगर में गश्त कर रही थी। इसी दौरान स्टेशन से मनीगंज बजरिया रोड से गुजरते वक्त जीप का पिछला पहिया सड़क में धंस गया। जीप में बैठे पुलिस कर्मी उतरकर पहिया निकालने में जुट गए पर कुछ ही देर बाद सड़क का बड़ा हिस्सा धंसने लगा तो सिपाही जीप छोड़कर दूर जा खड़े हुए, अगले ही क्षण पूरी जीप सड़क में हुए बड़े गड्ढे में समा गई। जिससे आसपास के लोग दौड़े और फिर जीप निकलवाने के लिए जेसीबी मंगवाई गई, तब कहीं जाकर उसे निकाला जा सका। सड़क धंसने का कारण जल संस्थान की पाइप लाइन फटना बताया जा रहा है। जल संस्थान के अवर अभियंता सभापति यादव ने बताया कि सूचना पाकर खुद सोमवार को मौके पर पहुंचे और नई लाइन बिछाने का काम शुरू करा दिया गया है। जल्द ही उसे पूरा भी करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें